Tuesday, 3 May 2016

!! टिक टिक घड़ी !!

 !!

!! टिक टिक घड़ी !!

टिक टिक घड़ी चलती जाती |
सही समय ये हमें बताती ||
ज़ोर से अलार्म बजा के ,
सुबह सुबह सबको उठाती ||
समय से अपना काम करने का ,
शिक्षा हमको घड़ी सिखाती ||


Sushant...the Jingle writer... 

!! चीं चीं चिड़िया !!

  !!  चीं चीं  चिड़िया  !!

 

चीं चीं चीं चीं करती चिड़िया |

आसमान में उड़ती चिड़िया ||

दूर दूर से दाना लाती |

अपने बच्चों को खिलती ||

तिनके बीन बीन पेड़ों पे ,

घोंसला अपना बनाती  ||

Sushant...the Jingle writer... 

!! मेरी गुल्लक !!

!! मेरी गुल्लक !!

 

मेरी गुल्लक बड़ी अनमोल |
सिक्का डालूं एक मैं रोज़ ||
इक दिन गुल्लक फोड़ के ,
सब पैसे बटोर के |
मेला घूमने जाऊँगी ,
अपनी गुड़िया लाऊँगी ||

Sushant...the Jingle writer...