Tuesday, 3 May 2016

!! टिक टिक घड़ी !!

 !!

!! टिक टिक घड़ी !!

टिक टिक घड़ी चलती जाती |
सही समय ये हमें बताती ||
ज़ोर से अलार्म बजा के ,
सुबह सुबह सबको उठाती ||
समय से अपना काम करने का ,
शिक्षा हमको घड़ी सिखाती ||


Sushant...the Jingle writer... 

!! चीं चीं चिड़िया !!

  !!  चीं चीं  चिड़िया  !!

 

चीं चीं चीं चीं करती चिड़िया |

आसमान में उड़ती चिड़िया ||

दूर दूर से दाना लाती |

अपने बच्चों को खिलती ||

तिनके बीन बीन पेड़ों पे ,

घोंसला अपना बनाती  ||

Sushant...the Jingle writer... 

!! मेरी गुल्लक !!

!! मेरी गुल्लक !!

 

मेरी गुल्लक बड़ी अनमोल |
सिक्का डालूं एक मैं रोज़ ||
इक दिन गुल्लक फोड़ के ,
सब पैसे बटोर के |
मेला घूमने जाऊँगी ,
अपनी गुड़िया लाऊँगी ||

Sushant...the Jingle writer... 

Thursday, 14 April 2016

!! बारिश !!

  !!  बारिश  !!

 

जब जब बारिश आती है ,
हमें  भिगो के जाती  है |
सड़कों पर छप छप करते हैं ,
सब कपड़े टप टप करते हैं |
सूरज बादल में छुप जाता ,
इन्द्र धनुष निकल के आता |

Sushant...the jingle writer...

Tuesday, 12 April 2016

!! मेरे पापा की गाड़ी !!

!!  मेरे पापा की गाड़ी  !!

मेरे पापा की एक गाड़ी ,
करते हम इसकी सवारी |

पापा इस से ऑफिस जाते ,
मम्मी को भी शॉपिंग कराते |

ढेर सारा पेट्रोल भरा दो ,
मुझे भी लंबी सैर करा दो ||

Sushant...the jingle writer...

Friday, 8 April 2016

Noise Pollution

Noise Pollution


If not required, don't blow horn.
Don't destroy the peaceful dawn.

High volume sound, Loud speaker.
Make your ear drum weaker.

Noisy ringtone on your phone,
Concentration , All is gone.

Large woofer in the car. 
Loud music in Disco Bar.

Don't be cause of noise pollution,
Be the change, Be the solution.


Sushant...the jingle writer...